Birthday Special: Yashraj Films से किया था दमदार डेब्यू, अब संभाल रही है करोड़ो का बिज़नेस

"मेरे यार की शादी है" फिल्म से   किया था डेब्यू। अब संभालती हैं करोड़ों का व्यापार।

 
image source : Tulip Joshi INSTAGRAM
Haooy Birthday Tulip Joshi

मुंबई, डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री टयूलिप जोशी ने यशराज फिल्म्स की फिल्म मेरे यार की शादी है से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई फिल्मों में काम किया। टयूलिप जोशी का जन्म 11 सितंबर 1917 में हुआ था और आज भी अपना 42 वा जन्मदिन मना रही है।

वैसे तो उनकी बॉलीवुड में शुरुआत काफी अच्छी रही, उन्हें काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला। लेकिन फिर भी उनका कैरियर लंबे समय तक नहीं चला, इसके बाद उन्होंने शाहिद कपूर के साथ दिल मांगे मोर में काम किया और बाद जितनी भी फिल्म में काम किया, उसको खास कामयाबी नहीं मिली और उनका करियर नहीं चल पाया।

टयूलिप जोशी ने विनोद नायर से शादी की, इन दोनों की मुलाकात दोस्ती में बड़ी, फिर दोनों में प्यार हो गया। दोनों 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे उसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

बताया जाता है कि ट्यूलिप विनोद के साथ उनका 600 करोड़ का व्यापार संभालती हैं, और बॉलीवुड से संयास ले चुकी है हालांकि उन्होंने जय हो फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की थी, लेकिन उनकी स्क्रीन पर यह आखिरी फिल्म थी।