Happy Birthday Vivek Oberoi: ज़बरदस्त बॉलीवुड डेब्यू फिर भी नहीं मिली सफलता , कुछ ऐसा रहा विवेक का करियर

मुम्बई, डिजिटल डेस्क: विवेक ओबेरॉय आज अपना 44 वा जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक ओबरॉय का पूरा नाम विवेकानंद ओबरॉय है। बहुत लोगों को नहीं पता है कि, विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय स्वामी विवेकानंद के बहुत बड़े फॉलोवर थे। इसीलिए उनका नाम उन्होंने विवेकानंद रखा।
विवेक ओबेरॉय ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म "कंपनी" में की थी। उसके बाद उनकी सोलो हिट फिल्म "साथिया" भी उसी साल रिलीज हुई। जिसमें उनके साथ रानी मुखर्जी थी, यह फिल्म काफी हिट हुई और इस फिल्म के संगीत आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
उसके बाद विवेक ओबेरॉय ने " मस्ती" और "ओमकारा" जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया. लेकिन फिर भी सोलो हीरो के तौर पर आज भी वह अपनी जगह नहीं बना पाए। बहुत लोगों का मानना है कि, विवेक की पर्सनल दुश्मनी के कारण उनका कैरियर बर्बाद हो गया।
विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर को सरवाइव करने हेतु कई सारी फिल्मों में काम किया, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई। विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री "नरेंद्र मोदी" की बायोपिक "पीएम नरेंद्र मोदी" थी, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही।
निजी जिंदगी की बात करें, तो विवेक ओबरॉय ने कर्नाटक के मंत्री की पुत्री प्रियंका के साथ शादी की और वह दो बच्चों के साथ काफी खुश है।
विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर की दूसरी इनिंग भी शुरू कर दी है। वह अब प्रोड्यूसर बन चुके हैं और उनकी फिल्म रोजी जल्द ही रिलीज होने वाली है।