Yo Yo Honey Singh: कोर्ट की सुनवाई के दौरान फूट-फुटकर रोने लगी हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह, बोलीं "उसने मुझे छोड़ दिया"
कोर्ट रूम में फूट-फुटकर रोने लगी हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह।

मुम्बई, डिजिटल डेस्क: बीते दिनों आप सबने यह खबर सुनी होगी कि, हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। शालिनी ने हनी सिंह के साथ-साथ उनके पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
इसी मामले को लेकर आज दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह फूट-फूट कर रोने लगी और कहने लगी कि, "उसने मुझे छोड़ दिया है"
कोर्ट में सुनवाई के दौरान हनी सिंह मौजूद नहीं थे। उनके वकील द्वारा यह बताया गया कि उनकी स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जिसके कारण वह उपस्थिति नहीं दे पाएंगे। कोर्ट में हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने कहा कि,
"मैंने उसे अपने जीवन के 10 साल दिए. उसके बुरे वक्त में उसके साथ खड़ी रही और आज उसने मुझे छोड़ दिया"
Honey Singh Statement:
अगली सुनवाई 3 September को :
अब इस केस की सुनवाई 3 सितंबर को होगी। जहां कोर्ट ने हनी सिंह को भी मौजूद होने को कहा गया है।