Kaanta Laga: रिलीज हुआ हनी सिंह, टोनी कक्कर और नेहा कक्कड़ के गाने का टीज़र
एक साथ एक गाने में नज़र आएंगे, नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और यो यो हनी सिंह।

मुम्बई, डिजिटल डेस्क: हाल ही में पिछले हफ्ते नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और रैपर हनी सिंह ने अपने नए गाने का ऐलान किया, जिसका "नाम कांटा"लगा है। यह गाने में तीनों कलाकार एक साथ पहली बार नजर आएंगे। इन तीनों के कोलैबोरेशंस को देखकर फैंस काफी उत्साह में है।
मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान ने कहा कि, उन्होंने गाने को थोड़ा बहुत देखा है और यह गाना बहुत ही अच्छा लगा था।
आज इस गाने का टीजर रिलीज हो चुका है। गाने में नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और यो यो हनी सिंह एक साथ नजर आएंगे। गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ गाएंगे, वही यो यो हनी सिंह, इसमें रैप करेंगे। इस गाने को अंशुल गर्ग प्रोड्यूस करेंगे। इस गाने को 08 Sept. 2021 को सुबह 11 बजे देसी म्यूजिक फैक्ट्री के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा, गाने को अमीर गुलाटी ने डायरेक्ट किया है।
गाने की पूरी थीम गोल्डन है। साथी यो यो हनी सिंह वेस्ट दिल्ली स्टाइल में नजर आ रहे हैं। वही नेहा और टोनी कक्कड़ का आउटफिट भी अच्छा लग रहा है।
बता दें कि यो यो हनी सिंह की पत्नी ने उनपर डोमेस्टिक वायलेंस का केस किया था। उसके बाद हनी सिंह का यह पहला गाना है।