किम शर्मा और लिएंडर पेस हुए एक, रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए रिलेशनशिप किया कंफर्म


किम शर्मा और लिएंडर पेस बॉलीवुड की एक और रोमांटिक जोड़ी के तौर पर नजर आए। किम शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए अपने और लिएंडर पेस के रिश्ते को कंफर्म किया।

 
kim sharma and leander paes
पिछली बार भी साथ में छुट्टी मनाते हुए दिखाई दिए थे लिएंडर पेस और के शर्मा।

मुंबई, डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस किम शर्मा और पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की अफेयर की खबरें, पिछले कुछ महीनों से लगातार वायरल हो रही थी। दोनों लोगों को कई बार साथ में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया। लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी कंफर्म नहीं किया, लेकिन आज कीम शर्मा ने अपने और लिएंडर पेस के रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो में किम शर्मा सफेद ड्रेस में नजर आ रही है, वहीं लिएंडर पेस ब्लू रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

बता दें इसके पहले भी किम शर्मा और लिएंडर पेस कई बार एक साथ देख चुके हैं, गोआ में छुट्टी मनाते हुए उन्हें कई बार देखा गया। लेकिन कभी इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं की। लेकिन अब तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया।

इनके साथ थे पहले रिश्ते:

किम शर्मा की बात करें तो किम शर्मा इससे पहले हर्षवर्धन राणे को डेट कर चुकी हैं, दोनों का रिलेशनशिप पब्लिक था लेकिन आपसी सहमति से दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। उसके पहले किम शर्मा युवराज सिंह को डेट कर चुकी है, लेकिन कभी उन दोनों ने अपने रिलेशन को पब्लिक नहीं होने दिया।

वहीं लिएंडर पेस की बात करें तो लिएंडर रिया पिल्लई से लेकर महिमा शर्मा तक कई सारी लोगों को डेट कर चुके हैं और यह लिस्ट काफी लंबी है।