Confirmed: Thadam फिल्म की रीमेक में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर और हीरोइन होंगी मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कंफर्म किया कि वह Thadam फिल्म के रीमेक में आदित्य रॉय कपूर के साथ होंगे।

 
mrunal thakur
मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर होंगे लीड रोल में।

मुंबई, डिजिटल डेस्क: टी सीरीज और मुराद खेतानी साथ मिलकर थाडम फिल्म की रीमेक जो अब हिंदी में बनने जा रही है, उसे प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा बनी हुई थी कई सारे सितारों के नाम इसको लेकर सामने आ रहे थे। लेकिन कुछ समय पहले इस फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर को फाइनल किया गया था। वहीं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर काफी समय से तलाश हो रही थी। हालांकि कुछ समय पहले मृणाल ठाकुर का नाम सामने आया था लेकिन कभी कोई कंफर्मेशन नहीं हुई।


मृणाल ने किया कन्फर्म :

मृणाल ठाकुर ने आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा कि वह आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी फिल्म Thadam में लीड किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर पुलिस का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

इस फिल्म को लेकर मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इसके पहले दोनों ने कभी एक साथ काम नहीं किया है। यह पहली बार है कि दोनों फिल्में एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे। आदित्य रॉय कपूर ने आशिकी 2 और मलंग जैसी हिट फिल्में दी। वहीं मृणाल ठाकुर सुपर 30 में नजर आ चुकी हैं।