The Kapil Sharma Show: कपिल के शो पर पहुँची रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर, किए कई सारे खुलासे
इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो पर पहली बार नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी एक साथ नज़र आए।

मुम्बई, डिजीटल डेस्क: दिग्गज अदाकारा नीतू सिंह कपूर इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो पर अपनी बेटियों रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ मेहमान के तौर पर नजर आएंगी। ऐसा शायद पहली बार होगा कि नीतू की बेटी रिद्धिमा किसी शो में नजर आएंगी। अक्सर देखा गया है कि रिद्धिमा फिल्मी दुनिया एवं चकाचौंध से हमेशा दूर ही रहती हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर एक साथ कपिल के शो पर नजर आएंगी। इस खबर को सुनकर फैंस काफी उत्साह में हैं क्योंकि वह भी रिद्धिमा को पहली बार किसी शो में देखेंगे।
इस एपिसोड में रिद्धिमा ने भाई रणबीर कपूर के बारे में कई सारे खुलासा किए,
रिद्धिमा कपूर ने बताया भाई रणबीर कपूर उनसे गर्लफ्रेंड बनाने की टिप्स किया करते थे। एक बार की बात है,
"जब वह लंदन गई थी, लौटने पर उन्होंने देखा कि रणबीर की गर्लफ्रेंड एक टी-शर्ट पहनकर बैठी है, जो वही tshirts है जो वह कई दिनों से ढूंढ रही थी। बाद में पता चला कि वह टीशर्ट रणबीर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट के तौर पर दी थी"
इस किस्से को सुनकर कपिल शर्मा एवं साथ में बैठी ऑडियंस में जमकर ठहाके लगाए। एपिसोड में नीतू कपूर कलाकार कृष्णा अभिषेक के साथ डांस करते हुए भी नजर आई।
प्रोमो की बात करें तो प्रोमो को देखकर लगता है कि, यह एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। कपिल शर्मा शो का यह एपिसोड रविवार रात्रि 9:30 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।