मशहूर बॉलीवुड गीत "तुमसा कोई प्यारा" का भोजपुरी वर्ज़न लेकर आ गए है Pawan Singh, लोगों को आ रहा है पंसद

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और पवन सिंह का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज़ हो गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

 
Image source: Instagram

3 घंटे में सात लाख व्यूज।

 

Digital Desk: भोजपुरी सिनेमा की रिकॉर्ड मशीन कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर पवन सिंह जब भी कोई नया गाना लेकर आते हैं। तो उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिलता है। क्योंकि पवन सिंह हमेशा ही कुछ अलग लेकर आते हैं, इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। बॉलीवुड के मशहूर गीत तुमसा कोई प्यारा को अलग देसी भोजपुरी स्टाइल में लेकर आए हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है,यह गाना इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है।

तुमसा कोई प्यारा:

यह गाना बॉलीवुड की पुरानी हिट फिल्म खुद्दार का है। जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर एक साथ थे। यह उस समय का सुपरहिट गाना है, जो आज भी लोग बड़े मन से सुनते हैं। भोजपुरी भाषा पसंद करने वाले लोगों को पवन सिंह का यह गाना भी काफी पसंद आएगा। इस गाने को स्वर खुद पवन सिंह ने दिए हैं और रिलीज होने के 3 घंटे बाद इस पर लाखों व्यूज भी आ चुके हैं। इस गाने को राहत इंदौरी ने लिखा था, संगीत अनु मलिक ने दिया था और कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी।

लेकिन भोजपुरी वर्जन को पवन सिंह ने खुद गया है और इस वीडियो में स्वयं नजर भी आ रहे हैं। वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह दो अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में सौंदर्य शर्मा और लेखा प्रजापति दोनों हैं। इस गाने को टिप्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है, वैसे आप चाहे तो इस गाने को यहां पर देख सकते हैं।

पहले भी किया है भोजपुरी रीमेक:

इसके पहले भी 2021 के सुपरहिट सॉन्ग "लूट गए" जिसमें इमरान हाशमी थे, यह गाना लोगों को काफी पसंद आया था। जिसको आवाज जुबिन नौटियाल ने दी थी, इस गाने को भी पवन सिंह ने भोजपुरी स्टाइल में गया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। यह गाना टीसीरीज द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। पवन सिंह दूसरी बार किसी हिंदी सिनेमा के गाने को भोजपुरी स्टाइल में गा रहे हैं और उनका यह दूसरा प्रयास भी सफल होता नजर आ रहा है। क्योंकि यह वीडियो सॉन्ग लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।