Priyanka Chopra ने स्पेशल अंदाज में किया पति Nick Jonas को बर्थडे विश, पढ़े पूरी खबर


प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास को उनके 29वे जन्मदिन पर खास तरीके से विश किया।

 
image source: Instagram


प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज नजर आया।


मुंबई, डिजिटल डेस्क: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनका रोमांटिक अंदाज हम सबको नजर आया।

प्रियंका ने निक जोनस को "लव ऑफ़ माई लाइफ" कहते हुए तस्वीर शेयर की। तस्वीर में प्रियंका को निक किस करते हुए नजर आ रहे हैं और प्रियंका उन्हें गले लगा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2018 में हुई थी प्रियंका और निक जोनस में शादी अंग्रेजी रीति रिवाज एवं हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी। जहां प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह अपना एक मजबूत पकड़ रखती हैं एवं बहुत अच्छी अभिनेत्री भी है। वही निक जोनस अमेरिका में काफी पॉपुलर है और गायक हैं।
निक जोनस के जन्मदिन पर उनकी साली  परिणीति चोपड़ा ने  भी उन्हें खास अंदाज में विश किया।