बेल पर जेल से रिहा हुए राज कुंद्रा, 2 महीने बाद मिली राहत, पढ़े पूरी खबर


राज कुंद्रा को जेल से जमानत मिल गई है ₹50000 की सिक्योरिटी भरने के बाद, राज कुंद्रा जेल से अब जमानत के तौर पर बाहर है।

 
image source ; Twitter

मुम्बई डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुलाई महीने में पॉर्नोग्राफिक केस के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले के बारे में जब मुंबई पुलिस पता लगाने के लिए जुटी, तो यह मामला और गहरा होता गया और इस मामले के अलग-अलग लिंक खुलते गए। जिससे राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती गई और उन्हें बेल पर जमानत नहीं मिली।

 राज कुंद्रा के साथ-साथ कई सारे लोगों का नाम इस मामले में बाहर आया और उनसब को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। अभी हाल ही में मुंबई पुलिस ने लगभग 1500 पन्नो की चार्जशीट फाइल की थी, जिसमें उनकी पत्नी,  शर्लिन चोपड़ा और इस केस से जुड़े हुए लोगों के बयान एवं सबूत थे।

लेकिन अब खबर यह आ रही है कि राज कुंद्रा को 50000 की सिक्योरिटी भरने के बाद, जेल से रिहा कर दिया गया है। राज कुंद्रा पिछले 2 महीने से जेल में बंद थे और उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही थी। लेकिन इतने महीने मुसीबत जलने के बाद फिलहाल राज चैन की सांस ले सकते हैं, क्योंकि उन्हें अब जेल से रिहा कर दिया गया है।

दरअसल राज कुंद्रा एक एप्लीकेशन के जरिए पॉर्नोग्राफिक कंटेंट बनाकर करोड़ों रुपए कमा रहे थे। जिस बिनाह पर उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।