Rajkumar Rao Birthday: कभी स्कूल में थे टीचर, आज है नेटवर्थ इतने करोड़
राजकुमार राव अपना आज 37वा जन्मदिन मना रहे है।
Tue, 31 Aug 2021

गर्लफ्रैंड पत्रलेखा ने किया राजकुमार को विश।
मुम्बई, डिजिटल डेक्स: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं राजकुमार का बॉलीवुड में सफर काफी संघर्ष भरा रहा। बॉलीवुड में आने से पहले राजकुमार राव एक स्कूल टीचर की नौकरी करते थे। लेकिन राजकुमार राव ने अपनी किस्मत पहले ही तय कर ली थी। राज ने FTI जॉइन किया और साल 2010 में उनकी फिल्म लव, सेक्स और धोखा रिलीज हुई।
राज का बचपन काफी संघर्ष से भरा था । उनके पिता सत्यपाल यादव रेवेन्यू डिपार्टमेंट में काम करते थे। माँ कमलेश यादव हाउसवाइफ है।
राजकुमार को उनकी पहली फ़िल्म के लिए 16000 रुपये मीले थे। आज राज अपनी एक फ़िल्म के लिए 5 करोड़ लेते थे।
रिपोर्ट के मुताबिक आज राजकुमार की नेटवर्थ 45 करोड़ रुपये के लगभग है।