Ram Kapoor Birthday: खत्म सा हो गया था राम कपूर का कैरियर, बड़े अच्छे लगते है से की वापसी, शुरू हो गया सीजन 2
इस बार नकुल मेहता और दिशा परमार "बड़े अच्छे लगते है" के सीजन 2 में लीड किरदार निभा रहे है।

"बड़े अच्छे लगते है" से किया कमबैक फिर किया कई सारी फिल्मो में काम।
मुम्बई, डिजिटल डेस्क: राम कपूर का जन्म जालन्धर, पंजाब में हुआ था। राम कपूर ने अपने जीवन का ज़्यादा समय उत्तराखंड और लॉस एंजिलिस में बिताया । राम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत "न्याय" से हुआ था। राम कपूर ने कई सारी हिट सीरियल में काम किया। लेकिन राम कपूर को असली सफलता "बड़े अच्छे लगते है" सीरियल से मिली, जो एक वक्त हर घर में देखा जाता था।
उसके बाद, राम कपूर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हमशकल्स, बार-बार देखो, बहुत हुआ सम्मान, थप्पड़ और बिग बुल जैसी फिल्मों में काम किया।
राम कपूर बहुत मोटे हो गए थे, पर उन्होंने बड़े ही कम अंतराल में गजब का वेट लॉस किया है।
राम कपूर के हिट सीरियल "बड़े अच्छे लगते है" का दूसरा सीजन जल्द ही सोनी टीवी पर शुरू होने वाला है। जिसमे नकुल मेहता और दिशा परमार नज़र आएँगे।
इस सीजन को राम कपूर स्वमं साक्षी तंवर के साथ खुद प्रमोट करते नज़र आए। यह सीजन 30 अगस्त से सोनी टीवी पर शुरू हो गया है।