Ranveer Singh और Deepika Padukone ने खरीदा अलीबाग में 22 करोड़ का बंगला

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल,  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मिलकर अलीबाग में 22 करोड़ का बंगला खरीदा है।

 
image source : Instagram


22 करोड़ का बंगला और 1.32 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी।

मुंबई, डिजिटल डेस्क: अभी कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग का चक्कर लगाया। जहां उन्होंने अपना दूसरा घर खरीदा। लगता है इन दिनों प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट करने की होड़ सी मची हुई है। इसलिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में एक बड़ा सा बंगला खरीदा है। खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणबीर ने लगभग 22 करोड रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है जिसमें एक करोड़ की स्टांप ड्यूटी लगाई गई है।

सूत्रों के मुताबिक प्रॉपर्टी में 5 बेडरूम होंगे और यह 9000 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है। यह एरिया गांव में स्थित है, जिसका नाम मपगांव है।


 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने प्रॉपर्टी अपने फर्म आर.एस वर्ल्ड वाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के जरिए खरीद लिया है।

अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेंगलुरु में एक बढ़िया सा अपार्टमेंट खरीदा है। वहीं अगर बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रभादेवी इलाके में चार बेडरूम हॉल किचन वाले घर में रहते हैं।

बताया जाता है कि सन 2010 में इस प्रॉपर्टी को दीपिका पादुकोण ने खरीदा था और 2018 में रणवीर सिंह के शादी के बाद दोनों वही रहने चले गए।