गीतकार मनोज मुंतशिर के वीडियो को लेकर ट्विटर पर बवाल, अकबर, हुमायूं जैसे मुगल बादशाहों को कहा "डकैत"

मनोज ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने पूछा है कि "आप किसके वंशज है? अपनी विरासत और हीरो खुद चुने"!
 
Image source: Manoj Muntashir Official Instagram
ट्विटर पर छिड़ रही है मनोज के वीडियो को लेकर खूब बहस।


मुम्बई, डिजिटल डेस्क: चर्चित गीतकार मनोज मुंतशिर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अकबर, हुमायूं और जहांगीर को महिमामंडित डकैत बताते हुए अपने फैंस से सवाल पूछा कि, वह किसके वंशज है?
साथ ही साथ वे इतिहास से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाते हैं। उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्विटर पर बहस से चढ़ गई है।

इस वीडियो के कारण ट्विटर दो पक्षों में बट गया है। एक पक्ष मनोज मुंतशिर का समर्थन कर रहा है, वही दूसरा पक्ष असहमति जताते हुए उन्हें खरी-खोटी सुना रहा है।
 

क्या है वीडियो में?

मनोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पूछा कि आप किसके वंशज हैं।अपनी विरासत और अपने हीरो आप स्वयं चुने। यह वीडियो 1 मिनट का है जिसमें वह कहते हैं कि, पिछले कई सदियों से हमने अपने इतिहास की इस जमीन को लावारिस छोड़ दिया है। हमें इस हद तक ब्रेनवाश किया गया है हमारी टेक्स्ट बुक में से "ग" से गणेश हटाकर, "ग" से "गधा" लिख दिया गया है और हमारे माथे पर बल भी नहीं पड़ा।
 


मनोज आगे कहते हैं कि "हमारे घर तक आने वाली सड़कों के नाम भी बदलकर किसी अकबर, हुमायूं, और जहांगीर जैसे ग्लोरिफाइड डकैत के नाम पर रख दिए गए हैं और हम रिबन काटते हुए मौकापरस्त नेताओं को देखकर तालियां बजाते रहते हैं।


चित्तौड़गढ़ में 30,000 सिविलियंस को जिहाद के नाम पर काट डालने वाला आदमी क्या राजा था? आगरा के किले के सामने मीना बाजार लगवाने वाला, जिल्ले इलाही था? जिल्ले इलाही यानी खुदा की परछाई। यह कौन से खुदा है जिसकी परछाई इतनी काली है।

मनोज ने आगे कहा कि "अपने हीरो और विलन को जात-पात से ऊपर उठाकर चुनिए,जो कि इस महान देश की परंपरा है", जिसपर उन्होंने रावण का उदाहरण देकर संबोधित किया।

 

इसी वीडियो को लेकर कुछ लोग मनोज के पक्ष में हैं, तो कुछ लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।