Saira Banu Admitted: सायरा बानो की तबीयत हुई खराब, हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबीयत हुई खराब, मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में कराया गया भर्ती।
 
image source ; Zoom Tv

77 वर्षीय सायरा बानो के पति दिलीप कुमार का कुछ समय पहले का हुआ था निधन।


मुम्बई, डिजिटल डेस्क: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री एवं दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबीयत खराब हो गई है। इसीलिए उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक,  77 साल की सायरा बानो 3 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थी। ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले गया गया था। टाइम्स नाउ के मुताबिक तबीयत में सुधार न होने की वजह से उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया है।

उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया। जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है, 50 वर्षों से भी ज्यादा दिलीप कुमार के साथ रह रही सायरा बानो उनके बिना अकेली हो गई है। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं है, तबियत ठीक होने पर उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

हाल ही में सायरा बानो के पति दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई को हो गया था। जिसकी वजह से सायरा बानो अकेले हो गई थी।