Shakti Kapoor Birthday: 700 से भी ज़्यादा फिल्मों में किया काम, कभी कॉमेडी तो कभी विलन का किरदार निभाया

मुंबई, डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी एक्टर शक्ति कपूर आज का 68 वां जन्मदिन मना रहे हैं। जब भी हम शक्ति कपूर के बारे में बात करते हैं, तो उनका "क्राईम मास्टर गोगो" वाला किरदार हम सबको याद आता है। शक्ति कपूर ने लगभग अपने जीवन में 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। कभी विलेन का किरदार निभाया, तो कभी कॉमेडी से हम सबको हसाया। बताया जाता है कि एक वक्त शक्ति कपूर और कादर खान ने साथ में 100 से भी ज़्यादा फिल्मो में काम किया था। एक जमाना था, जब शक्ति कपूर, गोविंदा और कादर खान के बिना बॉलीवुड में कोई कॉमेडी फिल्म बनती ही नहीं थी।
अपने करियर में शक्ति कपूर को केवल एक ही बार फिल्म फेयर अवार्ड मिला। वह भी राजा बाबू में नंदू के किरदार की काफी प्रशंसा हुई और उन्हें बेस्ट कॉमेडी एक्टर से नवाजा गया था।
शक्ति कपूर ने जब बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया तो उनके विलेन के किरदार की वजह से उनकी छवि काफी खराब थी। हर किसी को उनके चरित्र पर भरोसा नहीं होता था। ऐसे में शिवांगी कोल्हापुरी मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन ने उनपर विश्वास किया और शक्ति कपूर और शिवांगी की शादी 1982 में हुई।
शक्ति कपूर ने हर बार इंटरव्यू में कहा है कि, जब वे शिवांगी से शादी कर रहे थे, तो लोगों ने कहा था यह शादी 3 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी। लेकिन आज लगभग 38 साल से अधिक हो चुके है और दोनों बहुत खुश है।
शक्ति कपूर और शिवानी को दो बच्चे हैं श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ कपूर। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं और आज सफलता के मुकाम पर है। बताया जाता है कि श्रद्धा कपूर की एक फिल्म के लिए 5-10 करोड़ रुपये लेती है। वही शक्ति कपूर के बेटे सिद्धार्थ कपूर किसी न किसी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आते हैं।
शक्ति कपूर ने टेलीविजन पर भी काम किया है, बिग बॉस सीजन 5 का हिस्सा बने। द कपिल शर्मा शो पर भी दो-तीन बार नजर आ चुके है।
शक्ति कपूर की आखिरी फ़िल्म शिमला मिर्च थी। जिसमें राजकुमार राव, रकुल प्रीत और हेमा मालिनी थे।