Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर फिर साधा निशाना, कहा "गलती मानो"

शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो रिलीज करके शिल्पा शेट्टी पर साधा हमला कहा माफी मांगो।
 
image source : SHILPA SHETTY INSTAGRAM
शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो रिलीज करके शिल्पा शेट्टी पर साधा हमला कहा माफी मांगो।

मुम्बई, डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। 19 जुलाई को उनके पति राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफिक मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी को डेढ़ महीने हो चुके हैं और राज अभी तक पुलिस कस्टडी में है।

दूसरी तरफ जब से राज की गिरफ्तारी हुई है, शर्लिन चोपड़ा उनके खिलाफ लगातार टिप्पणी कर रही हैं और बेबाक शिल्पा शेट्टी के परिवार को टारगेट कर रही है।

वही शर्लिन चोपड़ा ने वीडियो में बताया की मेरी बताई गई बातों को और शेयर गई फोटो को गलत बताया जा रहा है। जबकि मामले की जांच अधिकारी द्वारा की जा रही है, उन्होंने शिल्पा शेट्टी को सलाह दी और कहा अपनी गलती मानना।

वही खबर यह आ रही है, शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों को लेकर राज कुंद्रा से अलग होकर रहने का फैसला ले रहे हैं।

शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो पर शिल्पा शेट्टी द्वारा अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। शर्लिन चोपड़ा इसके पहले डायरेक्टर साजिद खान पर भी मॉलेस्टेशन का इल्जाम लगा चुकी थी।