Shilpa Shetty पहुँची माता वैष्णो देवी के दरबार, पति Raj Kundra के लिए की प्रार्थना


बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सुर्खियों में है। इसी बीच वह वैष्णो देवी दरबार में गई और वहां जाकर माता का आशीर्वाद लिया।

 
image source ; Instagram

Mumbai, Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस वक्त काफी मुसीबतों में घिरी हुई है। आए दिन किसी न किसी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है और लोगों के तरह-तरह के तंज भी सुनने को मिल रहे हैं। ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने माता वैष्णो देवी जम्मू कटरा के दर्शन प्राप्त किए, मुसीबत कम होने के लिए शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी से प्रार्थना भी की।

शिल्पा शेट्टी ने कहा कि बड़े दिन बाद माता ने बुलाया है। शिल्पा शेट्टी घुड़सवारी करते हुए माता के दरबार में पहुँची और माता के दर्शन प्राप्त किए। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई है। फिर भी शिल्पा शेट्टी माता के दरबार पहुंची और उनकी मुसीबतें कम हो जाए इस बात के लिए प्रार्थना की।