बॉलीवुड में दमदार डेब्यू करने के पहले ही चर्चा में है Shweta Tiwari की बेटी Palak Tiwari
पलक तिवारी श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं। माता पिता के अलग होने के बाद पलक तिवारी को श्वेता तिवारी ने पाल पोस कर बड़ा किया और अब वह अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं।
Palak Tiwari विवेक ओबरॉय की फिल्म Rosie से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।
पलक तिवारी ने हार्डी संधू के साथ एक म्यूजिक वीडियो किया है, जिसका नाम बिजली-बिजली है। इस गाने में पलक और हार्डी संधू ने जमकर ठुमके लगाए हैं, जो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है।
बताया जाता है कि अभिनय एवं डांसिंग के साथ-साथ पलक तिवारी पढ़ने में भी काफी होशियार थी। उन्होंने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 83% मार्क्स हासिल किए थे।
पलक तिवारी ने अपने दूसरे पिता अभिनव कोहली पर डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि पिता ने उनके साथ गाली-गलौज की है।
पलक तिवारी का छोटा भाई रियांश तिवारी उनका स्टेप ब्रदर है। लेकिन फिर भी उसे अपने सगे भाई की तरह मानती हैं।
देखा जाए तो पलक तिवारी अपनी मां से श्वेता तिवारी की तरह सोशल मीडिया पर बहुत फेमस है। इंस्टाग्राम पर पलक के अभी 7.7 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स है।
श्वेता तिवारी बताती हैं कि उनकी बेटी पलक तिवारी उनसे बेहद प्यार करती है, एवं उनके बेहद करीब हैं। श्वेता को वापस एक्टिंग वर्ल्ड में लाने के लिए पलक ने ही उन्हें प्रेरित किया था।
पलक तिवारी ने हाल ही में हार्डी संधू के साथ एक डांस वीडियो में काम किया था। जिसको देखकर सलमान खान ने पलक तिवारी की जमकर तारीफ की।
खबरों के मुताबिक पलक तिवारी कई सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। बॉलीवुड फिल्म रिलीज होने को तैयार है, लेकिन वे अन्य प्रोजेक्ट जैसे म्यूजिक वीडियोज पर भी काम कर रही है।