आम जनता के मसीहा, Sonu Sood के 6 घरों में IT द्वारा सर्वे

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के मुंबई में छह घरों में आईटी डिपार्टमेंट द्वारा सर्वे।
 
image source : Instagram
आईटी डिपार्टमेंट कर रही है सोनू सूद के सभी घरों का सर्वे असली वजह अभी बताई नहीं गई है।


मुंबई, डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने पिछले साल कई सारे लोगों की मदद की और वह आम जनता के मसीहा बन गए थे। पूरा देश अब सोनू सूद को बहुत चाहता है एवं उनका सम्मान भी करता है।

लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिसको सुनकर लोग दंग हो गए। खबर आ रही है कि सोनू सूद के मुंबई में स्थित 6 घरों में आईटी डिपार्टमेंट द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वे करने का क्या कारण है, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई। लेकिन गुप्त सूत्रों के मुताबिक इन जगहों पर सोनू सूद की इनकम, प्रॉपर्टी की डिटेल, कमाई इन सब चीज की जानकारी जुटाने हेतु आईटी टीम जुटी हुई है।

हाल ही में सोनू सूद अपने पूरे परिवार के साथ गणपति विसर्जन कर कर आए थे। इसके कुछ ही देर बाद आईटी डिपार्टमेंट में सोनू सूद के घर का दरवाजा खटखटाया और सर्वे शुरू कर दिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके सोनू सूद का साथ दिया और उन्हें हिम्मत न हारने की सलाह दी।