Republic Day 2022: यह 73वां गणतंत्र दिवस भोजपुरी संगीत के बिना अधूरा है, देशभक्ति का जश्न, देखिए लिस्ट
मानिए Republic Day 2022 भोजपुरी अंदाज़। यह ख़ास भोजपुरी गाने आपको देशभक्ति की भावना जगाएंगे।

इस साल 73वें गणतंत्र दिवस मनाएगा पूरा भारत।
नई दिल्ली, Digital Desk: पूरा भारतवर्ष इस साल बड़े धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस(Republic Day 2022 songs) मनाएगा। इस खास मौके पर हम आपके लिए खास भोजपुरी गाने लेकर आए है। जिन्हें सुनकर आपके हृदय में देशभक्ति की भावना उत्पन्न हो जाएगी।
Republic Day 2022 Bhojpuri Songs:
आइए गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सुनते हैं, ऐसे ही कुछ खास गाने। इन गानों को सुनकर हर भारतीय गौरव महसूस करेगा।
• आपन देशवा की मिट्टी:
इस गाने में देशभक्ति की भावना है। इस गाने में भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह और प्रियंका का यह गाना काफी मशहूर है।
• तिरंगा हमरा देश का:
इस गाने को सिंगर अनु दुबे का गाया हुए गाना भी काफी हिट है।फैंस ने इस गाने को खूब प्यार दिया है। देशभक्ति का हर फंक्शन इस गाने के बिना अधूरा माना जाता है।
यह भी पढ़े:Mirzapur News : 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
• आई लव माई इंडिया:
अंकुश राजा के गाए हुए इस गाने ने सोशल मीडिया ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।
• तिरंगा जान है हमारी:
भोजपुरिया सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह(pawan singh) के अलावा अलका झा ने इस गाने में अपने स्वर दिया है। इस गाने को भी फैंस ने काफी पसंद किया और इस गाने को सुनते ही देशभक्ति की भावना पैदा हो जाती है।
हमारा देशवा महान:
देशभक्ति के इस खूबसूरत गाने को भी पवन सिंह ने ही गया है। इस गाने को भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अक्सर सुनने को मिलता है।
• तिरंगा मोहर लगराई:
सिंगर दीप्ति पांडे का यह गाना भी दिल में देशभक्ति की भावना जगा देता है। इस गाने को भी यूट्यूब और खूब प्यार मिला था, जिसे लोग अक्सर सुनना पसंद करते हैं।
• मेरी शान तिरंगा है:
यह गाना भोजपुरी सिंगर अखिलेश राज ने गाया था। इस गाने को भी आप देशभक्ति के जश्न के माहौल में सुन सकते हैं। यह गाना काफी शानदार है और लोकप्रिय भी।
• शहीद देशभक्ति:
यह गाना विशाल गगन द्वारा गाया हुआ है, जोकि 3 साल पुराना है। लेकिन आज भी गणतंत्र दिवस के मौके पर हर किसी की जुबान पर या गाना सुनाई देता रहता है।