Oh My God: Akshay Kumar संग फिल्म Oh My God 2 में वापसी करेंगे TV के "Ram" Arun Govil

टीवी के सबसे लोकप्रिय शो Ramayana में Ram का किरदार निभाने वाले Arun Govil लगभग ढाई दशक बाद Akshay Kumar की फिल्म Oh My God 2 में भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे।

 
image source : self


भगवान शिव और भगवान राम, एक साथ नज़र आएंगे?

मुम्बई, Digital Desk: खबरों के मुताबिक Akshay Kumar और Paresh Rawal की फिल्म Oh My God के सेकंड पार्ट के लिए Arun Govil को भगवान राम का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया है, जिसमें शायद उन्होंने हामी भी भर दी है।

Oh My God 2 के इस प्रोजेक्ट में Pankaj Tripathi, परेश रावल की जगह सेकंड लीड किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं उनके साथ Yami Gautam भी नजर आएंगी। फिल्म में Akshay Kumar पहले पार्ट की तरह भगवान का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Akshay Kumar ने आज अपनी फिल्म Oh My God 2 का एक पोस्टर शेयर किया जिसमें उन्होंने भगवान शिव का वर्णन किया है। पोस्टर देखकर लगता है कि, Akshay इस बार भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं।

भगवान शिव तो इस फिल्म में है ही, लेकिन खबर अब यह आ रही है कि रामानंद सागर के फेमस टीवी सीरियल Ramayana में भगवान राम का किरदार निभाने वाले Arun Govil भगवान राम के किरदार को फिर से निभाते हुए नजर आएंगे। अक्षय कुमार का यह मानना है कि जब भगवान राम की बात की जाती है, तो इस किरदार को निभाने के लिए अरुण जी के अलावा कोई और चेहरा नजर नहीं आता।

इस फिल्म का पहला भाग धार्मिक कट्टरता एवं अंधविश्वास पर आधारित थी। वही दूसरा भाग भारतीय शिक्षा प्रणाली(Indian Education System) पर आधारित होगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है एवं अक्षय कुमार और अरुण गोविल भी अपना भाग्य कंप्लीट करके, जल्द ही इस फिल्म को समाप्त करेंगे।