Vicky Kaushal के दिल के बेहद करीब है, Sardar Udham Singh, 16 अक्टूबर को रिलीज होगी यह फ़िल्म
सरदार उधम सिंह का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार लग रहा है विकी कौशल का किरदार।

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे विकी कौशल।
मुंबई, डिजिटल डेस्क: कोरोना महामारी के कारण कई सारी बड़ी फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया गया था। जिसमें से एक फिल्म विकी कौशल की सरदार उधम सिंह दी थी। इस फिल्म में विकी कौशल ने काफी मेहनत की है और सरदार उधम सिंह का किरदार निभाने के लिए कई सारी वर्कशॉप भी थी।
सरदार उधम सिंह के किरदार निभाने वाले विकी कौशल ट्रेलर में यह बताया है कि सरदार उधम सिंह ने केवल 6 फायर किए। लेकिन उन छह फायर का असर स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी बाद की पिढ़ियों के दिलों में गहराई से उतर गया। ट्रेलर में सरदार उधम सिंह की जिंदगी और उसके गुस्से की झलक दिखाई देती है। जो सरदार उधम सिंह ने 21 सालों तक अपने सीने में दबाए रखा था। जलियांवाला बाग नरसंहार जैसे ऐतिहासिक चीजों को दर्शाया गया है।