विद्युत जामवाल ने ताजमहल के सामने किया अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, पहनाई साथ में इंगेजमेंट रिंग

मुम्बई, डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड के फिट कलाकार विद्युत जामवाल की लव लाइफ के बारे में हम सब को कुछ भी नहीं पता था। ऐसा कभी नहीं हुआ जब लोगों ने उनकी गर्लफ्रेंड को विद्युत के साथ सरेआम पब्लिक में देखा। लेकिन अब विद्युत ने अपने लव लाइफ को पब्लिक कर दिया, विद्युत जामवाल ने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी को ताजमहल जाकर ग्रैंड अंदाज में प्रपोज कर दिया और साथ ही दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।
बता दें, सोशल मीडिया पर कल शाम से ही एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें विद्युत जामवाल और नंदिता मेहतानी के साथ खड़े है। उनके पीछे ताजमहल है, ताजमहल को प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसी प्यार के प्रतीक के सामने विद्युत ने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता को प्रपोज किया और साथ ही दोनों ने इंगेजमेंट की।
OMG! Did #VidyutJammwal just propose to Nandita at the Taj? ❤️📸
— Pinkvilla (@pinkvilla) September 4, 2021
Can’t take our eyes off the ring! pic.twitter.com/Uyl0EV8BAz
विद्युत के बारे में तो हम सबको पता है कि वह एक बॉलीवुड एक्टर हैं। जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस हैं। नंदिता की बात करें तो वह एक फैशन डिज़ाइनर है, उसके पहले नंदिता दीनू मौर्य को डेट कर चुकी है। लेकिन उनका रिश्ता अब खत्म हो चुका है अब दोनों अच्छे दोस्त हैं।
विद्युत जामवाल और नंदिता की साथ जोड़ने की खबर कुछ महीने पहले ही आई और अब दोनों ने मंगनी भी कर ली और अपने रिश्ते को पक्का कर दिया।