क्यों कर रहे है लोग Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna को नए Ad को ट्रोल, पढ़े पूरी ख़बर


रश्मिका मंदाना और विकी कौशल का एक नया एडवर्टाइजमेंट सोशल मीडिया पर बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है। यह एडवर्टाइजमेंट एक अंडर वियर ब्रांड के लिए किया गया है।

 
image source : Instagram

मुंबई, डिजिटल डेस्क: कुछ वक्त पहले रितिक रोशन और कैटरीना कैफ का एक एडवर्टाइजमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने जोमैटो वाले आदमी की तारीफ करते हुए ऐड बनाया था, जिसपर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। उसके बाद फिर आलिया भट्ट ने भी एक ज्वेलरी के एडवर्टाइजमेंट में काम किया, जिसपर आलिया को भी ट्रोल किया गया।

विकी कौशल और रश्मिका मंदाना को भी रोल किया जा रहा है। दोनों ने एक अंडरवियर का ब्रांड का advertisement किया है। सोशल मीडिया पर इस एडवर्टाइजमेंट को लेकर यूजर्स एक्टर पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। रश्मिका मंदाना का यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो में विकी कौशल योगा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना एक योगा टीचर का किरदार निभा रही हैं। उनका ध्यान विकी कौशल के तरफ जाता है, जिसमे वह अपने दोनों हाथ ऊपर करके ताड़ासन कर रहे हैं। इसके बाद रश्मिका उन्हें गौर से देखती हैं और उन्हें पॉइंट्स देने लगती हैं।

 इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा अश्लील और वाहियात कहा जा रहा है। रश्मिका और विकी कौशल को जवाब देते हुए एक आदमी ने लिखा है,

 "ऐसे ऐड करने की स्थिति आ गई है, यह दिन आ गए हैं"

"तो किसी ने कहा यह आप जैसे कलाकारों को सूट करता है क्या"