आँख मारकर ही रातों-रात मशहूर हो गई थी, Wink Girl Priya Prakash Varrier

प्रिया का इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ, जो एक वक्त हर एक भारतीय ने देखा और वे रातों-रात मशहूर हो गई।
 
priya prakash varrier
महज़ 22 साल की है उम्र


मुंबई, डिजिटल डेस्क: मलयालम फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी धमाल मचाने वाली प्रिया प्रकाश वरियर का आज जन्मदिन है। प्रिया, आज अपना 22 वां जन्मदिन मना रही है। प्रिया प्रकाश को आज लाखों लोग चाहते हैं एवं पसंद करते हैं और वह एक आंख मारने के बाद फेमस हुई थी। 
 

दरअसल प्रिया की एक फिल्म 2018 रिलीज हुई थी, जिसमें वह स्कूल गर्ल का किरदार निभा रही थी। जिसमें उनकी और एक स्कूल के लड़के की प्रेम कहानी को दिखाया जाता है, एक सीन था जिसमें वह एक लड़की को आंख मार रही है। यह सीन इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ और प्रिया ने काफी प्रशंसा पाई और इंस्टाग्राम पर रातों-रात उनके 5 मिलियन फॉलोवर्स हो गए।

 

वैसे तो प्रिया का जन्म केरला में हुआ था, लेकिन केरला के साथ पूरा देश प्रिया का दीवाना है। प्रिया को माइकल जैकसन बेहद पसंद है, वह खुद भी आर्टिस्ट हैं और सभी आर्टिस्ट की कदर करती है।

 प्रिया ने अपने मॉडलिंग की शुरुआत बेहद कम उम्र में की थी और आज करोड़ों रुपए कमा लेती है।
 

प्रिया ने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया है, जिससे उन्होंने फिल्म जगत में एक अच्छी जगह बनाई है। प्रिया ने श्रीदेवी बंगलो नाम की फिल्म में भी काम किया था जिसमें उनके किरदार को काफी प्रशंसा मिली। प्रिया ने आगे भी कई सारे बड़े प्रोजेक्ट लॉक करके रखे हैं।

फिलहाल प्रिया प्रकाश वरियर को हमारी तरफ से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।