Tokyo Paralympics: कृष्ण जन्माष्टमी पर अवनी लखेरा की तरफ से भारत को सोने का तोहफा, 10 मीटर शूटिंग में गोल्ड मेडल

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क: कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भारत को मिली सोने का उपहार। टोक्यो पैरालंपिक्स में 19 साल की अवनी लखेरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्लास sh1 में अवनी लखेरा ने पहला स्थान हासिल किया।
अवनी ने 249.6 का स्कोर बनाया और पहले स्थान पर रही पैरालंपिक के इतिहास में भारत को शूटिंग में यह पहला स्वर्ण पदक मिला है।
Phenomenal performance @AvaniLekhara! Congratulations on winning a hard-earned and well-deserved Gold, made possible due to your industrious nature and passion towards shooting. This is truly a special moment for Indian sports. Best wishes for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2021
जयपुर की अवनी लखेरा ने फाइनल में पहला स्थान हासिल किया उन्होंने चीन की जांग कोइपिंग को पीछे छोड़ा। अग्नि लखेरा पैरालंपिक के खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी महिला बनी।
साथ ही साथ भारत को निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहली बार स्वर्ण पदक मिला। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला बनी।
बीते रविवार को भवीना पटेल, निषाद कुमार और विनोद कुमार ने जगजीत प्रदेश का नाम रोशन किया था।