Google Doodle Today : गूगल ने मनाई सुभद्रा कुमारी चौहान की 117 वी जयंती

गूगल सर्च इंजन पर जब आप सर्च करने जाएंगे, तो आज वहां आपको सुभद्रा कुमारी चौहान का एक खास डूडल देखने को मिलेगा।

 
subhadra kumari chauhan
सुभद्रा कुमारी चौहान ने रानी लक्ष्मी बाई पर सुप्रसिद्ध कविता लिखी थी।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : सुभद्रा कुमारी चौहान एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और एक सुप्रसिद्ध लेखिका थी और आज उन का 117 वां जन्मदिन है। जिस पर गूगल आज उन्हें अपने डूडल के जरिए सम्मान व्यक्त कर रहा है। गूगल के सर्च इंजन पर आप जाएंगे, तो वहां आपको सुभद्रा कुमारी चौहान पर एक खास डूडल देखने को मिलेगा।

इस डूडल में सुभद्रा कुमारी चौहान साड़ी पहने हाथ में कलम कागज पकड़े नजर आ रही हैं, इस गूगल को न्यूजीलैंड की गेस्ट आर्टिस्ट प्रभाव माल्या ने बनाया है। उस पर क्लिक करने के बाद आपको Subhadra Kumari Chauhan से जुड़े हुए वेब पेजेस पढ़ने को मिलेंगे। बता दें कि खास मौकों पर, सर्च इंजन गूगल डूडल बनाता है।


Subhadra Kumari Chauhan : सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म आज ही के दिन 1904 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के पास एक गांव निहालपुर में हुआ था। उनकी पहली कविता जब वह महज 9 साल की थी तब प्रकाशित हुई थी।उनकी सबसे सुप्रसिद्ध कविता झांसी की रानी है। सुभद्रा कुमारी चौहान राष्ट्रीय चेतना की एक सजग लेखिका थी।

स्वतंत्रता संग्राम के कारण कई बार उन्हें जेल जाना पड़ा और उन्होंने अपनी अनुभूतियों को कहानी में व्यक्त करना शुरू किया। सुभद्रा कुमारी चौहान का देहांत 15 फरवरी 1948 में, महज 44 साल की उम्र में हो गया था।