Google Turns 23: आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है Google, जानिए Google की पूरी कहानी


जन्मदिन के मौके पर गूगल सर्च इंजन में अपने डूडल पर एक खास थीम बनाया है, जिसमें गूगल अपना 23 वां जन्मदिन मना रहा है।

 
image source : Google Twitter


23 साल का हुआ Google।

मुंबई, डिजिटल डेस्क: गूगल सर्च इंजन हमारे जीवन में क्या महत्व रखता है। इस बात को बताने का प्रयास करना व्यर्थ होगा, Google हम सबके लिए एक खास महत्व रखता है। कुछ भी सर्च करना हो तो फट से मोबाइल में गूगल खोलते हैं और इस चीज के बारे में पता कर लेते हैं। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी को पता है कि लिखकर या बोलकर गूगल पर सर्च किया जा सकता है और फट से जवाब आपके हाथों में होता है। चाहे किसी सवाल का जवाब हो या किसी व्यक्ति का पता जानना हो या कोई सामान्य ज्ञान गूगल के पास हर चीज का जवाब होता है।

पिछले 23 साल से हमारा सहायक एवं सलाहकार गूगल आज अपना 23 वां जन्मदिन मना रहा है। आज से 23 साल पहले गूगल की स्थापना हुई थी। तब शायद किसी ने यह उम्मीद नहीं किया था कि गूगल आज हमारे जीवन का एक इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा की उसके बिना इंटरनेट पर काम करना ही मुश्किल हो जाएगा। 1988 में जब गूगल की स्थापना हुई तो गूगल का नाम "बैकरब" था, उसके बाद इसका नाम बदलकर गूगल रख दिया गया था।

गूगल आज पूरे विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, जिसे 100 से भी ज्यादा भाषाओं में इस्तेमाल किया जाता है। भारत ने भी अपनी कई सारे भाषाएं जोड़कर गूगल को हर भारतीय भाषा में इस्तेमाल करने लायक बनाया है। भारत के ही जन्मे सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ हैं और हर बार गूगल की तरफ से भारत को अच्छा खासा सपोर्ट मिलता रहता है।


मात्र 23 साल में गूगल में इतने अलग-अलग फीचर छोड़ दिए गए हैं। अभी तो और कई नए फीचर देखने बाकी है।