New Gujarat CM: गुजरात में फेरबदल, Vijay Rupani की जगह Bhupendra Patel होंगे नए मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ

विधायक भूपेंद्र पटेल को सर्वसम्मति से गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। वह विजय रुपाणी की जगह लेंगे और आज दोपहर 2:20 पर शपथ लेंगे।
 
image source : ANI hindi news
इस विषय को लेकर भूपेंद्र पटेल में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से मुलाकात भी की।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क: विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्य के शीर्ष पद से विजय रुपाणी इस्तीफा दे दिया था और अब उनके इस्तीफा देने के 2 दिन बाद भूपेंद्र पटेल को सोमवार यानी, आज दोपहर गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 2:20 मिनट पर शपथ लेंगे और इसके 2 दिन बाद बाकी कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों की मानें तो खुद गृह मंत्री अमित शाह शपथ समारोह में हिस्सा लेंगे वह दोपहर 12:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पद का यह फेरबदल इसलिए किया जा रहा है। क्योंकि ऐसा मानना है कि, पटेल गुजरात में पाटीदार समुदाय में एक मजबूत प्रभाव रखते हैं, जिससे बीजेपी को आगामी चुनाव जीतने के लिए आसानी होगी एवं इसके लिए बीजेपी तैयारियां भी बड़े जोरों शोरों से कर रही है।

गुजरात के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन पटेल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने परिवारिक मित्र हैं। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूँ, उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते देख हमें बहुत खुशी होगी।

बताया जाता है कि, भूपेंद्र पटेल पूर्व सीएम और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कहां की करीबी है और अच्छे संबंध रखते हैं। खास बात तो यह है कि, इससे पहले पटेल राज्य सरकार में कभी मंत्री नहीं रहे वह विधायक रहे हैं। लेकिन इतनी बड़ी बागडोर वह अपने जीवन में पहली बार संभालने जा रहे हैं।

भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 2:20 पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।