Rani Durgavati जैसी महान वीरांगना के बारे में जानिए कुछ रोचक तथ्य, पढ़े पूरी ख़बर
महान एवं बहादुर थी रानी दुर्गावती, अकबर जैसे मुगल बादशाह तक से की थी अंतिम सांस तक लड़ाई।

जब रानी दुर्गावती ने कर दिया था अकबर के सामने झुकने से इनकार।
उत्तर प्रदेश, डिजिटल डेस्क: भारत की महानतम वीरांगना रानी दुर्गावती जी का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को हुआ था। जिन्होंने अपनी मातृभूमि एवं आत्म सम्मान की रक्षा करने हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया था। आइए बात करते हैं रानी दुर्गावती के जन्मदिवस पर उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य:
1. सूबेदार बाज बहादुर ने रानी दुर्गावती पर बुरी नजर डाली थी। लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी थी, दूसरी बार की युद्ध में दुर्गावती ने उन्हें और उनकी पूरी सेना का सफाया कर दिया और फिर वह कभी पलट कर वापस नहीं आया।
2. दुर्गावती ने तीन मुस्लिम राज्यों को बार-बार युद्ध में परास्त किया। पराजित मुस्लिम राज्य इतने भयभीत हो गए कि उन्होंने गोंडवानी की ओर झांकना भी बंद कर दिया। इन 3 राज्यों की विजय में रानी दुर्गावती को अपार संपत्ति हाथ लगी।
चन्देलों की बेटी थी, गोंडवाने की रानी थी,
— Mala Singh Thakur (माला सिंह ठाकुर) (@MalaSinghThakur) October 5, 2021
चण्डी थी, रणचण्डी थी, वह दुर्गावती भवानी थी।
मातृभूमि के मान सम्मान की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए रणभूमि पर बलिदान देने वाली महान सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन !#रानी_दुर्गावती #RaniDurgavati pic.twitter.com/B2iemdJquq
3. रानी दुर्गावती वीर थी। उन्होंने कभी पता चल जाता कि अमुक स्थान पर शेर दिखाई दिया है। तो वह शस्त्र उठा कर तुरंत शेर का शिकार करने चल देती थी और जब तक उसे मार ने ले , तबतक वे पानी तक नहीं पीती थी।
4. रानी दुर्गावती ने अकबर के जुल्म के आगे झुकने से इंकार कर स्वतंत्रता और अस्मिता के लिए युद्ध भूमि को चुनाव और अनेक बार शत्रु को पराजित करते हुए, उन्होंने 24 जून 1564 में स्वयं अपना बलिदान दे दिया।