Raksha Bandhan 2021: यहां जानें कैसे मनाए रक्षाबंधन का पर्व, ऐसें सजाए पूजा की थाली

 
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है जिसकी रेशमी धागों में भाई- बहन का रिश्ता जुड़ा रहता है और आजीवन भाई बहन को एक बंधन में जोड़े रखता है। रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। अलग-अलग स्थानों एवं लोक परम्परा के अनुसार अलग-अलग रूप में रक्षाबंधन का पर्व मानते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। भारत में यह त्योहार बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। 

इस बार रक्षा बंधन श्रावण पूर्णिमा पर धनिष्ठ नक्षत्र में मनाया जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, रक्षा बंधन पर इस साल एक महासंयोग बनने जा रहा है। राखी पर इस बार भद्रा का साया भी नहीं रहेगा जिसके कारण बहनें पूरे दिन भाई को राखी बांध सकेंगी।

ऐसें सजाए पूजा की थाली
1. भाई को बांधने के लिए राखी।
 2. तिलक करने के लिए कुंकु व अक्षत।
 3. नारियल।
 4. मिठाई।
 5. सिर पर रखने के लिए छोटा रुमाल अथवा टोपी।
 6. इसके अलावा आप भाई को अपनी तरफ से कोई गिफ्ट या उपहार या नगदी देना चाहे तो वो रख सकते हैं।
 7. आरती उतारने के लिए दीपक।