Tokyo Paralympics: मनीष नरवाल ने जीता गोल्ड, सिंहराज अधाना को 50m पिस्टल में सिल्वर

टोक्यो पैरालिम्पिक्स में भारत का शानदार प्रदर्शन। मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना को गोल्ड और सिल्वर पदक।
 
image source : JSW sports

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क: भारत के शूटर्स मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना का पैरालिम्पिक्स में शानदार प्रदर्शन। दोनों शूटर्स ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल।

19 साल के मनीष नरवाल ने  नया रिकॉर्ड बनाया, 218 पॉइंट स्कोर करके उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वही सिंहराज ने 216 पॉइंट स्कोर करके दूसरा स्थान ग्रहण किया और उन्हें सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।

भारत का टोक्यो पैरालंपिक्स में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस खेल में भारत ने गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम और ऊंचा किया है। गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों शूटर खिलाड़ियों को बधाई दी।