PM Modi ने Twitter पर किया ऐलान, 14 अगस्त को मनाया जाएगा Partition Horror Remembrance Day

14 अगस्त को उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में, जिन्हें बंटवारे के कारण विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी, Partition Horror Remembrance Day के तौर पर मनाया जाएगा
 
Partition Horror Remembrance Day
हर साल 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका दिवस, PM मोदी ने किया ऐलान

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क : शनिवार 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, बंटवारे के समय जिन लोगों को विस्थापित होना पड़ा और उसके कारण लाखों लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी, उन लोगों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करते हुए, 14 अगस्त को हर साल अब "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।


प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे ट्वीट में कहा कि 

यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के ज़हर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं और भी मजबूत होंगी।


 


देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी : 

75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी रविवार को देश को लाल किले से संबोधित करेंगे। भारत ने खिलाड़ियों ने जिस तरह से टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का नाम ऊंचा किया है, वहां वह सारे खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। साथ ही साथ लाल किले पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह प्रसारण आप दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर देख-सुन सकते हैं।
 

राष्ट्रपति भी करेंगे देश को संबोधित : 

भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज शाम 7:00 बजे देश को संबोधित करेंगे। 


कई शहरों में 75 वें स्वंत्रता दिवस की धूम : 

कई जगह देखा जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारी न केवल राजधानी दिल्ली में, पर साथ ही साथ देश के कई शहरों में जोर शोर से की जा रही है। क्योंकि कल हमारे देश का एक ऐतिहासिक दिन है, कल हम आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। 


दिल्ली में हाई लेवल सिक्योरिटी : 

दिल्ली में हाई लेवल सिक्योरिटी है क्योंकि आतंकी हमले होने की आशंका जताई जा रहे हैं। इसलिए दिल्ली में ड्रोन बलून और किसी भी प्रकार की चीजों का इस्तेमाल करना दिल्ली पुलिस द्वारा वर्जित है।