Praveen Kumar: महज 18 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, पैरालिम्पिक्स में जीता सिल्वर मेडल


नोएडा के प्रवीण कुमार ने अपनी कमजोरी को बनाया अपनी ताकत, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल।

 
image source : Tokyo 2020 India Twitter
टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत को सिल्वर मेडल, हाई जंप में प्रवीण कुमार ने जीता यह पदक।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क: टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत के प्रवीण कुमार ने किया शानदार प्रदर्शन हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल। ऐसा करके शुक्रवार को भी भारत के नाम एक और सरवर मेडल आया। प्रवीण ने कुल 2.07 मीटर की जांच लगाई और दूसरे नंबर का स्थान ग्रहण किया।

प्रवीण की उम्र महज 18 साल है। 15 मई 2003 को उनका जन्म हुआ था। प्रवीण उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी हैं 2019 में अंतरराष्ट्रीय खेलों में अपना पदार्पण किया था और अब 2 साल के भीतर उनके नाम एक सिल्वर मेडल भी है।

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी धमाल मचाया था। उस वक्त में चौथे स्थान पर आए थे और मैडल जीतने से रह गए थे। पर अब उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

प्रवीण की कमजोरी थी कि, उनका एक पैर सामान्य रूप से छोटा था। लेकिन इसको उन्होंने अपनी ताकत बनाया और इतिहास ही रच दिया। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सत्यपाल सिंह द्वारा प्रवीण कुमार ने ट्रेनिंग ली थी।