Bank Holiday In September: 12 दिन बंद रहेंगे सितंबर में बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

आरबीआई की आधिकारिक लिस्ट के अनुसार 12 दिन बंद रहेंगे सितंबर में बैंक।
 
image source : Livemint

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक लिस्ट के अनुसार सितंबर महीने में 7 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। जिसमें चार रविवार और दूसरे एवं चौथे शनिवार को मिला दे तो लगभग कुल 12 दिन बैंक में छुट्टी रहेगी।

पिछले महीने के मुकाबले इस महीने आप अपने बैंक के सारे काम आसानी से निपटा सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की कैलेंडर लिस्ट के मुताबिक सितंबर में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिससे आपको अपने काम को निपटाने हेतु काफी समय मिलेगा। आरबीआई के लिस्ट के अनुसार सितंबर के महीने में 7 दिन बैंक बंद रहेंगे, साथ ही साथ चार रविवार एवं दो शनिवार को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक में छुट्टी रहेगी।

आरबीआई के हॉलीडे अंडर  नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट कैटेगरी के तहत सितंबर माह में बैंक हॉलिडे को निर्धारित करता है। इन 7 दिनों में अलग-अलग राज्यों, त्यौहार एवं धार्मिक आयोजन के हिसाब से छुट्टियां शामिल हैं। अगर अलग-अलग राज्यों की बात करें तो जरूरी नहीं कि अगर एक बैंक में छुट्टी है, तो अन्य बैंकों में भी छुट्टी होगी।

यह है सितंबर में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट:

• 5 सितंबर- रविवार
• 8 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव तिथि, गुवाहाटी
• 9 सितंबर- तीज, गैंगटॉक
• 10 सितंबर- गणेश चतुर्थी
• 11 सितंबर- दूसरा शनिवार
• 12 सितंबर- रविवार
• 17 सितंबर- कर्म पूजा, रांची
• 19 सितंबर- रविवार
• 20 सितंबर- इन्द्रजात्रा, गैंगटॉक
• 21 सितंबर- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस , कोची
• 25 सितंबर- चौथा शनिवार
• 26 सितंबर- रविवार