Republic Day 2022: राजपथ पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया राष्ट्रपति का स्वागत, राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के साथ गणतंत्र दिवस की परेड का किया शुभारंभ

रिपब्लिक डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi on Republic Day) ने देशवासियों का स्वागत किया और पहाड़ से लेकर मैदान तक देशवासियों के बीच जोश हाई नजर आया।

 
image: aajtak
वीर जवान शहीद को दी श्रद्धांजलि।

नई दिल्ली, Digital Desk: इस साल गणतंत्र दिवस(Republic Day 2022) कुछ बेहद खास हुआ, देश आजादी का 75वा साल मना रहा है और इसके तहत देश भर में आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। खबर आ रही थी कि, परेड के समय 75 विमान फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगे। जिसमें रफेल, सुखोई, जैगुआर, सारंग, अपाचे जैसे पुरानी एवं वर्तमान के आधुनिक विभाग भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के दौरे पर भी गए, जहां पर उन्होंने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) के उत्तराखंड की टोपी पहने हुए नजर आए और इस पर ब्रह्म कमल का फूल बना हुआ था। यह उत्तराखंड का राजकीय पुष्प है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ में पूजा करने गए थे, तब उन्होंने यही फूल चढ़ाया था, प्रधानमंत्री ने मणिपुर का स्टाल भी पहना था।

विस्तार:

आज अपना देश 73 वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में इस साल गणतंत्र दिवस कुछ खास हुआ। इस साल देश आजादी का 75 वा साल मना रहा है। इसके तहत देशभर में आजादी का महोत्सव मनाया गया। पहाड़ से मैदान तक देशवासियों का जोश हाई नजर आया। ऐसे में दिल्ली के राजपथ पर खास जश्न मनाया गया। खास बात ये थी कि, कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए, यहां पर भारत की आन-बान और शान की झलक दिखाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जोरदार स्वागत किया और राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई। उसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसआई बाबूराम को भी अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। नारी शक्ति ने भी इस कार्यक्रम में जबरदस्त प्रदर्शन किया, उसके बाद हर प्रदेश की झांकी को दिखाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शौर्य का भी प्रदर्शन किया गया एवं हर व्यक्ति में देशभक्ति की भावना जबरदस्त देखने को मिली।

यह भी पढ़े:Mirzapur News : उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी0एल0ओ0, सुपरवाइजरों व प्रतिभागियो को किया गया सम्मानित

26 जनवरी के महत्व:

26 जनवरी का महत्व देशवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जितना ही महत्वपूर्ण 15 अगस्त है, उतना ही गणतंत्र दिवस भी। देश आज अपना 73वा गणतंत्र दिवस मना रहा है। दरअसल, देश आजादी का 75 साल भी मना रहा है। इसके तहत देश भर में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था। इसके बाद इस दिन को बड़े ही खास माना जाता है और 15 अगस्त की तरह ही इस दिन पर भी जोरो-शोरो से तैयारियां एवं प्रदर्शन किए जाते हैं।