Sadanand Singh: नौ बार कहलगांव से विधायक रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह का निधन

कांग्रेस नेता सदानंद स‍िंह भागलपुर ज‍िले के कहलगांव विधानसभा से नौ बार व‍िधायक रह चुके
 
sadanand singh
पिछले दो माह से उनकी तबियत खराब चल रही थी। वे पटना के एक अस्‍पताल में भर्ती थे।


पटना, डिजिटल डेस्क: ब‍िहार के वर‍िष्‍ठ कांग्रेस नेता सदानंद स‍िंह का आज न‍िधन हो गया। बता दें कि वे भागलपुर ज‍िले के कहलगांव विधानसभा से नौ बार व‍िधायक रह चुके है। इसके अलावा सदानंद एक बार ब‍िहार व‍िधानसभा के अध्‍यक्ष व राज्‍य सरकार में मंत्री भी थे। पिछले दो माह से उनकी तबियत खराब चल रही थी। वे पटना के एक अस्‍पताल में भर्ती थे।

2020 तक वे कहलगांव से व‍िधायक रहे इसके बाद उन्‍होंने राजनीति से सन्‍यास ले लिया था। हालांकि 2020 में ही ब‍िहार विधानसभा चुनाव में कहलगांव से उनके पुत्र शुभानंद मुकेश भी चुनाव लड़े थे लेकिन वो हार गए थे।  

सदानंद सिंह की प्रारंभ‍िक श‍िक्षा उनके पैतृक गांव कहलगांव के शारदा पाठशाला से हुई। जहां से उन्‍होंने मैट्रिक की थी। उन्होंने बीकाम एलएलबी भी किया था। 1969 में राजनीत‍ि में उतरे और पहली बार 1972 में चुनाव लड़े और विधायक बने।  

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सदानंद सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और ट्वीट कर लिखा कि आज मेरे पुराने साथी ने मेरा साथ छोड़ दिया। सदानंद बाबू हमें छोडकर चले गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।