Virat Kohli ने दिया कप्तानी से इस्तीफा, फैंस को खुद सूचित किया, पढ़े पूरी खबर

मुंबई, डिजिटल डेस्क: विराट कोहली भारत के युवा एवं सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। विराट कोहली के कप्तानी के दौरान भारत में कई सारे ऐतिहासिक मैच जीते हैं और सच में इतिहास रचा है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद विराट कोहली ने टीम को बहुत अच्छे तरीके से संभाला है। अब विराट के तजुर्बे की जरूरत T20 विश्वकप में काम भी आएगी।
ऐसे में विराट कोहली ने ऐलान किया है कि टी-20 विश्व कप के बाद वह टी20 की कप्तानी पद से इस्तीफा देंगे। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पिछले 8-9 साल से वे लगातार भारत को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। जिसके कारण उनका वर्क लोड तीनों फॉर्मेट में खेलने के कारण ज्यादा बढ़ गया है। पिछले 5-6 साल से वह भारत की कप्तानी कर रहे हैं। अब उन्हें लगता है कि उन्हें थोड़ा सा समय चाहिए ताकि वह पूर्ण तरीके से भारत को टेस्ट और ओडीआई क्रिकेट में लीड कर सकें।
🇮🇳 ❤️ pic.twitter.com/Ds7okjhj9J
— Virat Kohli (@imVkohli) September 16, 2021
उन्होंने आगे कहा कि बताओ T20 कप्तान उन्होंने अथक प्रयास किए हैं। ताकि टीम अच्छा परफॉर्म करें और वे भारत के लिए बतौर T20 खिलाड़ी आगे बढ़ना चाहते हैं।
इसलिए विराट कोहली ने रवि शास्त्री और रोहित शर्मा से वार्तालाप करने के बाद यह निर्णय लिया है कि वह टी20 कप्तानी पद से इस्तीफा देंगे। t20 विश्व कप 2021 जो दुबई में खेला जाना है, उस श्रृंखला के खत्म होते ही, वह टी20 कप्तानी पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बारे में विराट कोहली ने सेक्रेटरी जैसा और प्रेसिडेंट सौरव गांगुली से वार्तालाप भी किया है।
विराट ने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वे अपनी क्षमता अनुसार हमेशा एकाग्रतापूर्वक खेलते रहेंगे।