Mirzapur News: मिर्ज़ापुर में 13,000 लोगों ने दबाया NOTA, भाजपा ने मारी सभी सीटों पर बाज़ी
मिर्ज़ापुर विधानसभा चुनाव में इस बार 13,000 लोगों ने NOTA का बटन दबाया।

पाँचो सीटों पर BJP ने दर्ज़ की है जीत।
मिर्ज़ापुर, Digital Desk: मिर्ज़ापुर (Mirzapur) में विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पाले में खींचने के लिए ज़बरदस्त प्रयास किए। इन सबकी सूची में शामिल नोटा ने बिना नामांकन और प्रचार के अपने क्षेत्र में तमाम प्रत्याशियों को पराजित कर 5 अंक में लोगों की सहमति प्राप्त कर कई प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया है। जिले की 5 विधानसभा सीट पर कुल 13,519 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर अपनी मंशा का इजहार किया। नोटा का मतलब है 'इनमें से कोई नहीं'।
ये रहा सीटों का हाल:
चुनार विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 3,670 बार नोटा का इस्तेमाल किया गया है। इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जनता दल यूनाइटेड के संजय सिंह पटेल 797, मौलिक अधिकार पार्टी के सदानंद 239, आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र कुमार 1352, विकासशील इंसान पार्टी के अमित कुमार सिंह 2641, जन अधिकार पार्टी के अनवर अली 1297 को वोट प्राप्त हुए। जो नोटा से भी कम रहा, इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह पटेल के चाचा दिनेश प्रकाश सिंह निर्दल मैदान में डटे थे। नगर विधानसभा में 1751 बार नोटा का प्रयोग हुआ, मड़िहान में 2177, मँझवा में 2727 और छानबे विधानसभा क्षेत्र में 3194 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।
यह भी पढ़े: Mirzapur Election News: मझवां विधानसभा में हुई काँटे की टक्कर, डॉक्टर विनोद बिंद ने मारी बाज़ी
नोटा का मतलब होता है इनमें से कोई भी नहीं। चुनावी अखाड़े में कूदे तमाम प्रत्याशियों को नकार कर मतदाताओं ने भले ही नोटा को अच्छा स्थान दिया है। लेकिन पोलिंग बूथ तक भी न आने वाले मतदाताओं को लाने के लिए कड़ा कानून न होना लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं कहा जाएगा। नोटा तो मतदाताओं के अधिकार की बानगी और प्रत्याशियों के लिए आइना है।