Mirzapur News: मिर्ज़ापुर में मनाया गया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस
भाजपा की शोभा यात्रा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ डीजे और बैंड बाजे के साथ निकली।

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: मिर्ज़ापुर (Mirzapur) में भाजपा (BJP) के 42वें स्थापना दिवस पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। इसके पहले मुकेरी बाजार चौराहा स्थित पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और लालडिग्गी चौराहे पर स्थापित पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर जिलाध्यक्ष एवं नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने माल्यार्पण किया। अनगढ़ रोड से निकली शोभा यात्रा बरौधा कचार स्थित कार्यालय पर सभा के रूप में तब्दील हो गई।
विस्तार:
भाजपा की शोभा यात्रा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ डीजे (In Mirzapur, a procession was taken out in the city on the 42nd foundation day of BJP) और बैंड बाजे के साथ निकली। रोडवेज चौराहा होते हुए, भाजपा जिला कार्यालय पर जाकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। सभाकक्ष में जनप्रतिनिथि, वरिष्ठ व जिले के पदाधिकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन एलईडी के माध्यम से सुना।
यह भी पढ़े: Mirzapur News: अभी तक नहीं सुलझी आग की समस्या, जल रहा है मिर्ज़ापुर का जंगल
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी:
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा, भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयास से आज देश पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धान्तों पर कार्य कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के रूप में विश्व का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है।