UP MLC ELECTION 2022: MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी को एक और झटका, प्रत्याशी ने वापास लिया अपना पर्चा
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रमेश चंद्र रमेश यादव ने अपना पर्चा वापस लिया।

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh MLC Election 2022) MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को एक और झटका लगा है। मिर्ज़ापुर (Mirzapur) से सपा प्रत्याशी रमेश सिंह यादव ने अचानक अपना पर्चा वापस ले लिया है। सपा प्रत्याशी के नाम वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी बाहुबली विनीत सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विस्तार:
MLC चुनाव में बुधवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख थी। इससे पहले मंगलवार की दोपहर से ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह यादव अचानक लापता हो गए थे। उनका मोबाइल भी बंद बता रहा था, इससे समाजवादी पार्टी में चिंता की लकीरें भी दिखाई दे रही है। सपा जिलाध्यक्ष अपने प्रत्याशी के लापता होने की शिकात डीएम से करने जाने की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच बुधवार को सपा प्रत्याशी रमेश यादव अचानक कलक्ट्रेट पहुंचे और अपना पर्चा वापस ले लिया। उनके पर्चा वापस लेने की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी नेताओं के बीच खलबली मच गई। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर दबाव देकर पर्चा वापस कराने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े: Mirzapur News: 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप
इससे पहले अलीगढ़-हाथरस संयुक्त सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जसवंत सिंह (MIRZAPUR MLC ELECTIONS) का नामांकन खारिज हो गया। सपा अपने प्रस्तावक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश नहीं कर पाए। भाजपा उम्मीदवार चौ. ऋषिपाल सिंह अलीगढ़ में निर्विरोध एमएलसी बनेंगे।