Mirzapur Election Result: चुनार विधानसभा क्षेत्र से Anurag Singh एक बार फिर विधायक चुने गए

चुनार विधानसभा क्षेत्र से अनुराग सिंह को भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई।

 
anurag singh chunar mla
Mirzapur Election result 2022 : दूसरी बार विधायक बने Anurag Singh


मिर्ज़ापुर, Digital Desk: इंतजार की घड़ी अब खत्म हो चुकी है। मिर्ज़ापुर (Mirzapur News) के चुनार विधानसभा सीट पर जनता ने अपना फैसला सुनाते हुए, अनुराग सिंह के पक्ष में अपना निर्णय सुना दिया है। चुनार विधानसभा सीट (Mirzapur Election Result) से एक बार फिर अनुराग सिंह (Anurag Singh MLA) को बड़ी बहुमत से विजय प्राप्त हुई है। इस सीट पर 98987 वोटों के साथ अनुराग सिंह दूसरी बार विधायक के तौर पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रत्नाकर मिश्रा ने भी दूसरी बार जीत हासिल करके इस सीट पर कमल का फूल खिलाया है। वही मड़िहान विधासभा में रमाशंकर सिंह पटेल ने भी चुनाव जीत कर भाजपा का कमल खिला दिया है।

यह भी पढ़े: Mirzapur Election Result: भारी मतों से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी Ratnakar Mishra, दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी कैलाश चौरसिया

2022 चुनाव:

2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अनुराग सिंह (Anurag Singh wins from Chunar seat) और अपना दल (कमेरावादी) के रामाशंकर प्रसाद 56303 वोटों के साथ जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती रही थी। तीसरे पायदान पर विजय कुुमार (बहुजन समाज पार्टी) को 27085 मत मिले, लेकिन अनुराग सिंह को बहुमत प्राप्त हुई और उन्होंने इस चुनाव को जीत लिया है। इस चुनाव में उनके सगे चाचा उनके खिलाफ हुए थे, लेकिन वह भी इस सीट पर विजय हासिल नहीं कर पाए।

2017 का इतिहास दोहराया:

इसी पर पहले से ही अनुराग सिंह के परिवार का हमेशा से ही इस सीट पर दबदबा रहा है। पहले उनके पिता ने इस सीट पर जनता की भलाई के लिए हमेशा काम किया और अब अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए अनुराग सिंह भी विधायक के तौर पर अपना दायित्व निभा रहे हैं।