मिर्ज़ापुर नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजन पाठक ने किया योगी सरकार पर हमला, कहीं यह सब बातें, पढ़े हमारी खास खबर में

कांग्रेस ने मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी के तौर पर राजन पाठक को चुना है, ऐसे में राजन पाठक प्रत्याशी चुने जाने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने योगी सरकार पर यह बड़ी बात कही।

 
IMAGE: HINDUSTHAN SAMACHAR

विंध्याचल कॉरिडोर पर राजन पाठक ने कहीं यह बड़ी बात।

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: मिर्ज़ापुर (MIRZAPUR) नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी( Congress Candidate Rajan Pathak) राजन पाठक ने बताया कि, 32 साल बाद धर्म जाति और मजहब से उठकर लोगों को उनका समर्थन मिल रहा है। इस बार हम जीतेंगे और अपनी सरकार बनाएंगे, यानी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। राजन पाठक ने विंध्य कॉरिडोर निर्माण में प्रशासन की तरफ से गुंडई और कम मुआवजा देने का सरकार पर आरोप लगाया।

भाजपा पर राजन पाठक के विचार:

राजन पाठक (Rajan Pathak Congress) ने बताया कि, बढ़ती महंगाई के कारण बेरोजगारी की संख्या भी बढ़ती जा रही है। युवा भटक रहे हैं, महिलाएं परेशान हैं और किसान त्रस्त हैं। ऐसे में शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा और रोजी रोजगार के लिए लोगों को बड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। राजन पाठक ने अपनी लड़ाई भाजपा से बताई। उन्होंने कहा कि गोदी मीडिया कुछ भी कहे लेकिन जनता के बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच की लड़ाई है। कांग्रेस के सीएम चेहरे पर उन्होंने कहा कि, चुने हुए नेता में से सीएम के चेहरे का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़े: प्रियंका गांधी वाड्रा के गिरफ्तारी के विरोध में मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

प्रियंका गांधी:

नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजन पाठक ने गुरुवार को नगर में मिशन कंपाउंड में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi News) के समय से उन्हें काफी उत्साह मिला है। सबके सहयोग से विजयश्री प्राप्त की जाएगी। जनहित के लिए रोजगार, शिक्षा, पीतल, स्वास्थ्य, कालीन और पत्थर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा।