Mirzapur News: डॉ विनोद बिंद ने छोड़ा समाजवादी पार्टी का साथ, निषाद पार्टी के टिकट से मँझवा सीट पर लड़ेंगे चुनाव

भदोही भेजे जाने पर समाजवादी पार्टी के टिकट को किया था वापिस।

 
Self
मँझवा में दिग्गजों को देंगे टक्कर।

 

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: मँझवा को मिर्ज़ापुर (Mirzapur News) की हॉट सीट माना जाता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक सूचीस्मिता मौर्या (Suchismita Maurya) को नहीं बल्कि भाजपा (BJP MIRZAPUR CANDIDATE LIST) ने यह सीट निषाद पार्टी को दे दी है। निषाद पार्टी ने भदोही ज्ञानपुर सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद (VINOD BIND) को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। विनोद इसके पहले मँझवा सीट पर समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने उन्हें ज्ञानपुर से चुनाव लड़ने के लिए चुन लिया था।

भजपा समर्थन वाली निषाद पार्टी के सामने समाजवादी पार्टी:

समाजवादी पार्टी (SAMAJWADI PARTY) ने डॉक्टर विनोद (Gyanpur) को ज्ञानपुर से टिकट देकर किनारे किया था। लेकिन इस फैसले से डॉक्टर विनोद बिंद (VINOD BIND NISHAD PARTY) खुश नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने टिकट वापस कर दिया था। टिकट वापसी के बाद मँझवा सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्य के खास बताए जा रहे, दामोदर मौर्या (DAMODAR MAURYA) को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बता दे, विनोद बिंद को दूसरे जिले में भेजे जाने के बाद डॉ विनोद के प्रशंसक खासा खुश नहीं थे। प्रशंसकों ने सपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांग रखनी चाहिए। मँझवा क्षेत्र के निर्माण एवं सोशल वर्क के लिए डॉक्टर विनोद ने बहुत ही बढ़िया काम किया है।

यह भी पढ़े: Mirzapur News: अलग प्रकार से नामांकन करने पहुंचे सपा नेता कैलाश चौरसिया, स्कूटी की सहायता से भरा नामांकन

इसके बाद वहां की जनता के बीच उनकी जबरदस्त पकड़ है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने सीट बदलकर उनकी चुनावी रणनीति में उलटफेर कर दिया था। जनपद भी इस सीट से डॉक्टर विनोद को ही प्रबल दावेदार मान रही थी, लेकिन उन्हें भदोही (BHADOHI NEWS) भेज दिया गया। जिसके बाद उन्होंने इस टिकट को वापस करके निषाद पार्टी (NISHAD PARTY) का साथ पकड़ लिया। अब डॉक्टर विनोद भारतीय जनता पार्टी, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) के गठबंधन तले चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी मिर्ज़ापुर (MIRZAPUR NEWS) की लगभग सभी सीट पर अपने प्रत्याशियों को घोषित कर दिया था। लेकिन इस सीट पर अभी उनके एक प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी थी। इससे पहले होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सूचीस्मिता मौर्या को टिकट दिया था, जिन्होंने इस चुनाव में बसपा के रमेश बिंद को हराकर जीत हासिल की थी। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन पर भरोसा जताते हुए डॉ विनोद को यहां से अपने प्रत्याशी के तौर पर चुना है।