Mirzapur News: संदिग्ध हालात में विवाहित स्त्री की मौत, पति हुआ गिरफ्तार

मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शराब के नशे में पति अक्सर मारपीट करता था।

 
image: MUMBAI MIRROR
लेकिन दंपती संतान सुख से परे रहे।

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: मिर्ज़ापुर (Mirzapur) के खोराडीह गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उसके मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े: Mirzapur News: गांजे की तस्करी का अभी तक का सबसे बड़ा भंडाफोड़, 256 किलों गांजा हुआ बरामद

विस्तार:

सोनभद्र (Sonbhadra) के बहुअरा गांव निवासी बेचन सिंह की पुत्री उषा देवी (35) का विवाह 16 वर्ष पूर्व शिव प्रसाद मौर्य निवासी खोराडीह के साथ हुआ था। लेकिन दंपती संतान सुख से परे रहे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा तनाव रहता था। संतान सुख की इच्छा लेकर कुछ दिनों पूर्व दोनों ने अनाथ आश्रम से एक बच्ची को गोद लिया। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शराब के नशे में पति अक्सर मारपीट करता था। एक अप्रैल को पति की पिटाई (Married woman dies under suspicious circumstances, husband arrested) से तंग आकर उषा मायके चली गई।

मायके वालों ने थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। उसी रात अचानक महिला की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इसपर मायके वाले महिला के शव को लेकर थाने पर पहुंचे। पति द्वारा पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शिव प्रसाद पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।