Mirzapur News: जिले में 14356 मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ निस्तारण

सर्वोच्च न्यायालय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया गया।

 
 लोक अदालत का शुभारंभ उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी  ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
जनपद न्यायाधीश शिवकुमार प्रथम ने 11 मामलों का निस्तारण किया

 

मिर्जापुर:  सर्वोच्च न्यायालय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया गया।

 

लोक अदालत का शुभारंभ उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी व जनपद न्यायाधीश शिवकुमार प्रथम ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।

जनपद न्यायाधीश शिवकुमार प्रथम ने 11 मामलों का निस्तारण किया। राजस्व वाद के नगर मजिस्ट्रेटो व उप जिलाधिकारियों व तहसीलदार, नायब तहसीलदारो के  न्यायालय द्वारा 9724 वादों का निस्तारण किया गया।


प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने 8 प्री-लिटिगेशन वैवाहिक मामलों एवं 17 पारिवारिक मामलों में सुलह कराते हुए निस्तारण किया।

पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण राम प्यारे ने 19 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के मामलों एवं 36 मामलों का निस्तारण किए और 2 करोड 39 लाख 80 हजार 340 रूपये प्रतिकार के रूप में मृतकों व घायलों के परिजन को दिलाए गए।

इसी प्रकार अमित कुमार यादव ने 694, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द कुमार उपाध्याय ने 130, ग्राम न्यायालय मजिस्ट्रेट सुमित पराशर ने 55 मुकदमो का निस्तारण किया।

नगर पालिका परिषद द्वारा 2444 मामलों का निस्तारण किया। बीएसएनल(BSNL) द्वारा 2 टेलीफोन के 2 बिल का निस्तारण किया गया। इस दौरान 11 हजार एक सौ 50 रुपए जुर्माना वसूला गया।

रिपोर्ट- रवि यादव, जिला संवाददाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल