Mirzapur News: 55.475 ग्राम अवैध गांजा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 55 किग्रा अवैध गांजा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।

 
अवैध गांजा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से एक सूमो वाहन, 55 किलो 475 ग्राम अवैध गांजा तथा 2 मोबाइल बरामद की गयी

 

मिर्ज़ापुर: पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को उपनिरीक्षक संजय सिंह थानाध्यक्ष अहरौरा अपने हमराही के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।

तभी मुखबिरी से मिली सूचना के आधार पर सोनभद्र की तरफ से आ रही एक टाटा सूमों में मादक पदार्थ (गांजा) लदा हुआ है।

 

सूचना पर थानाध्यक्ष अहरौरा अपने हमराही द्वारा लखनिया दरी तिराहा के पास से टाटा सूमो को रोककर पुलिस टीम द्वारा सूमो वाहन की तलाशी की गई जिसके कब्जे से 55 किलो 475 ग्राम अवैध गांजा जिसकी कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।

तथा 2 मोबाइल बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर दो अभियुक्त जय प्रकाश पाण्डेय (56) वर्ष पुत्र  स्व0 राम बदन पाण्डेय, मनीष राय (28) वर्ष पुत्र स्व0 पारस नाथ राय निवासीगण पाली थाना कसिमाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

 

रिपोर्ट- रवि यादव, जिला संवाददाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल