Mirzapur News : अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने किया माँ विंध्यवासिनी का दर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने माँ विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन किया

 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने किया माँ विंध्यवासिनी का दर्शन
डिंपल यादव ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन 50 सीटों पर चुनाव जीत रही है।


मिर्ज़ापुर: समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे करीब विंध्याचल धाम पहुँची। होटल में कुछ देर रुकने के बाद तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्रा ने दर्शन पूजन कराया|

शुक्रवार को गुप्त नवरात्र के तीसरे दिन डिंपल यादव ने हाथ में नारियल चुनरी, माला व फूल प्रसाद लेकर माँ विंध्यवासिनी के मंदिर पहुची पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ विंध्यवासिनी का विधि-विधान के साथ दर्शन पूजन किया। दर्शन के दौरान माँ के चरणों में एक जोड़ी चांदी की पायल, बिछिया एवं सोने की नथिया, चुनरी चढ़ाया और माँ विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया|

इस दौरान मंदिर परिसर में समस्त देवी देवताओं को नमन कर हवन कुंड की परिक्रमा की। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता की और कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन 50 सीटों पर चुनाव जीत रही है।

ऐसे पूर्वांचल सीट को लेकर कहा जैसे जैसे चरण आगे बढ़ रहे है। वैसे वैसे बटवारा किया जा रहा है। सभी कार्यक्रमो को देखते हुए बटवारा होगा। ओर वैसे वैसे पार्टी का परफॉर्मेंस अच्छा होता जाएगा|

रिपोर्ट- रवि यादव, जिला संवाददाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल