Mirzapur News : जिले में मतदान के लिए चलाया गया किचेन-टू-किचेन अभियान

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किचेन-टू-किचेन अभियान चलाया जा रहा है

 
मतदान के लिए चलाया गया किचेन - टू - किचेन अभियान

डिएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा, इस तरह के प्रयोग से कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों तक संदेश पहुंचाया जा सकता है।

मिर्ज़ापुर: विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मिर्जापुर प्रशासन जोरो सोरो से लगा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया, लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरती तब है। जब हम सब अपने मताधिकार का प्रयोग करें। यह हमारा मौलिक अधिकार है। पिछले  वर्ष 2017 चुनाव में जिले के लगभग 60 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया था।


ऐसे में सभी मतदान करे जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा घरेलू गैस सिलेंडर के माध्यम से किचन-टू-किचन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गैस सिलेंडरों का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने प्रयोग करते हुए सिलेंडर का वितरण करने वाले वाहनों पर लदे गैस सिलेंडरों पर स्टिकर लगाकर पहले मतदान फिर जलपान का संदेश सिलेंडर के माध्यम से घर घर तक पहुँचाया जा रहा है। जिससे घर के किचेन में स्टिकर लगा गैस सिलेंडर में लिखा 7 मार्च को पहले मतदान फिर जलपान दिखता नजर आएगा।


 डिएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा, इस तरह के प्रयोग से कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों तक संदेश पहुंचाया जा सकता है। इस तरह का प्रयोग करके जिले में मतदान के लिए मतदाताओं की संख्या बढ़ाना है।

रिपोर्ट- रवि यादव, जिला संवाददाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल